पोहरादेवी सेवाभूमि-
महानायक वसंतराव नाईक की स्मृति को नमन करने के लिए ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ की ओर से दिनांक १ जुलाई को प्रातः १०:३० बजे गहुली स्थित महानायक वसंतराव नाईक की समाधि स्थल पर अभिवादन समारोह का आयोजन किया गया है।
इस अभिवादन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री मा. ना. संजयभाऊ राठोड, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मनोहरराव नाईक, उद्योग एवं सेवा विभाग के राज्यमंत्री मा. ना. इंद्रनील नाईक, पीठाधीश्वर बाबूसिंग महाराज, विधायक डॉ. तुकार राठोड, पूर्व विधायक निलयभाऊ नाईक, पूर्व विधायक राजेश राठोड, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अमरसिंग तिलकवत, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष राजू नाईक, पसद की नगराध्यक्ष सौ. मोहिनीताई नाईक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
अतः इस अभिवादन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आवाहन ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. टी. सी. राठोड तथा ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बापुराव राठोड ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किया है।